अवैध कारोबार और अपराध नियंत्रण को प्रभावी कदम उठाने की उठी मांग

Advertisements

अवैध कारोबार और अपराध नियंत्रण को प्रभावी कदम उठाने की उठी मांग

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): सोनारडीह ओपी क्षेत्र के कोयरीडीह में गोली मारकर जमसं के नेता शुभम यादव की हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अवैध कारोबार पर रोक लगाने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है।
भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड हलधर महतो ने कहा कि बाघमारा क्षेत्र में अवैध कारोबारी का मनोबल इतना बढ़ गया है की आए दिन खून खराबा हो रहा है। जिला में माफिया शक्तियों का मनोबल इतना ऊंचा हो गया है कि खून खराबे में उतारू हो गया है। अवैध कामों पर अविलंब रोक लगाने की मांग जिला प्रशासन से करते हुए कहा कि ऎसा नहीं होने पर सड़क से सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

आजसू पार्टी के जिला प्रधान सचिव सह सांसद प्रतिनिधि रामा शंकर तिवारी ने हत्या मामले की घोर निंदा करते हुए कहा कि बाघमारा सहित कोयलांचल की धरती कब तक लहूलुहान होते रहेगी और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण करने की जिम्मेदारी किसकी बनती हैं। राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। बाघमारा की जनता दहशत के साये में जीने को विवश है। उन्होंने जिला प्रशासन सहित स्वतंत्र जांच एजेंसियों के द्वारा भी निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग झारखंड सरकार व पुलिस महानिदेशक से की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top