जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा घोटाले के विरोध में धनबाद में भाजपा का आक्रोश मार्च, डीसी को सौंपा ज्ञापन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा घोटालों की निष्पक्ष जांच की मांग

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा घोटाले के विरोध में धनबाद में भाजपा का आक्रोश मार्च, डीसी को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा घोटालों की निष्पक्ष जांच की मांग

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित घोटालों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला कमेटी ने शनिवार को मेमको मोड़ से उपायुक्त कार्यालय तक आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और परीक्षा घोटालों में शामिल आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन धनबाद उपायुक्त को सौंपा।

भाजपा नेताओं ने कहा कि झारखंड राज्य गठन के बाद से ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं विवादों में रही हैं और पिछले सात वर्षों में जेपीएससी तथा जेएसएससी की परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। उनका आरोप है कि इन घटनाओं से राज्य के युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा स्वीकार किया, उसी तरह झारखंड सरकार को भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए। भाजपा ने चेतावनी दी कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई और उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top