जेएलकेएम के केंद्रीय महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष बनीं अंजु कुमारी

जेएलकेएम के केंद्रीय महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष बनीं अंजु कुमारी

डीजे न्यूज, धनबाद : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने संगठन को महिला स्तर पर मजबूत करने की दिशा में केंद्रीय महिला मोर्चा का गठन कर विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की है। पार्टी ने राज्य के विभिन्न जिलों से महिला कार्यकर्ताओं का चयन कर उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी हैं। धनबाद जिले की महिलाओं को भी महत्वपूर्ण स्थान मिला है। लक्ष्मी महतो और कुंती देवी को वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि शहनाज प्रवीण को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। आरती कुमारी को सचिव तथा अंजु कुमारी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य पदों पर भी विभिन्न जिलों की महिला कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि केंद्रीय महिला मोर्चा के गठन का उद्देश्य संगठन को गांव और पंचायत स्तर तक मजबूत बनाना तथा महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। नेतृत्व ने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी प्रभावी भूमिका निभाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top