जाम की समस्या से निजात दिलाने को कतरास में चला अभियान सड़क किनारे से दुकानों को हटाने का निर्देश, जहां-तहां वाहन खड़ी करने पर होगी कार्रवाई

Advertisements

जाम की समस्या से निजात दिलाने को कतरास में चला अभियान

सड़क किनारे से दुकानों को हटाने का निर्देश, जहां-तहां वाहन खड़ी करने पर होगी कार्रवाई

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास थाना क्षेत्र के पचगढ़ी बाजार में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए एकबार फिर से कवायद शुरू हुई है। मंगलवार को पुलिस ने थाना चौक से गुहीबांध बस स्टैंड तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सड़क के दोनों किनारे लगी दुकानों को हटाने का निर्देश दिया।
सड़क किनारे वाहन खड़ी करने वालों को भी चेतावनी दी गई । अभियान के दौरान एक स्कूटी को भी जब्त किया गया, जिसे एक नाबालिग चला रहा था। पुलिस ने वाहन को थाना लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान का नेतृत्व थानेदार प्रवीण कुमार कर रहे थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top