Advertisements
मेयर संजीव से मिला सहायक अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): सहायक अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल अपनी लंबित मांगों को लेकर मेयर संजीव सिंह से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चार प्रतिशत वार्षिक मानदेय बढ़ोतरी के मामले से अवगत कराते हुए मेयर को मांगपत्र सौंपा।
मेयर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही बकाया मानदेय भुगतान कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल मे चंदन मोदक, मनोज राय, संजय प्रजापति, उत्पल चौबे, तरुण कुमार, नवीन यादव, भागीरथ दास, चेतलाल महतो, कौशल कुमार, शंभू शर्मा , मोतीलाल महतो, राजू राम, राजेश पासवान, संजय महतो, आशीष पॉल, हेमा कुमारी, उषा कुमारी, संतोष सिंह , परितोष महतो, पार्थो दत्त, अजय गुप्ता, मोहम्मद रिजवान अंसारी, सुनील राम, नारायण झा आदि थे।