लटानी आंबेडकर टोला में बाबासाहेब को नमन, संविधान की शपथ लेकर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि 

Advertisements

लटानी आंबेडकर टोला में बाबासाहेब को नमन, संविधान की शपथ लेकर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर टुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लटानी आंबेडकर टोला स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और गरिमामय वातावरण में माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे आयोजन में उनके आदर्शों समानता, न्याय और अधिकार को स्मरण करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, सिंदरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री विजय सिंह, पूर्वी टुंडी मंडल के पूर्व अध्यक्ष बासुदेव कुम्हार, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मनीष साव, श्रीमती सुमिता दास, जिला परिषद सदस्य श्रीमती जेबा मरांडी, किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश महतो, युवा मोर्चा के गोविंद राय, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी श्री राजेश चौधरी, पूर्व जिला मंत्री फिरोज दत्ता एवं मीडिया प्रभारी श्री धनंजय सिंह, अजय मंडल, लखन मोहली सहित बाबा साहेब अंबेडकर क्लब के अनेक समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थित जनों ने भारतीय संविधान की शपथ लेकर बाबा साहेब के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह आयोजन समाज में संविधान के प्रति सम्मान, जागरूकता और बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रेरणास्रोत बना।

इसके पूर्व थानेदार नीतीश कुमार ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top