जड़ी-बूटी दिवस पर पतंजलि परिवार ने दिया स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जड़ी-बूटी दिवस पर पतंजलि परिवार ने दिया स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

डीजे न्यूज, गिरिडीह : आचार्य शिरोमणि स्वामी बालकृष्ण के जन्मोत्सव को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाते हुए पतंजलि परिवार ने मंगलवार को भंडारीडीह स्थित सरदार भूपेंद्र सिंह के पेट्रोल पंप परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह ने की।

इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई तथा आयुर्वेद और योग के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए औषधीय एवं फलदार पौधों का वितरण और पौधरोपण किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों के बीच पतंजलि जूस का भी वितरण किया गया।

अध्यक्षीय संबोधन में नवीन कांत सिंह ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण ने भारतीय आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उनके जन्मोत्सव को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य लोगों को प्रकृति, आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में सरदार भूपेंद्र सिंह, रणधीर कुमार गुप्ता, सरदार देवेंद्र सिंह, पुष्पा शक्ति, पिंकी खेतान, प्रभात खेतान, पप्पू सिंह, गुरदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, सावन कुमार, रमेश सिन्हा, ममता कंधवे, जोशी कुमारी सहित पतंजलि परिवार एवं भारत स्वाभिमान के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top