हर्ष एंड आशीष एंटरप्राइजेज का शुभारंभ, इलेक्ट्रिकल उत्पादों की मिलेगी व्यापक श्रृंखला
डीजे न्यूज, धनबाद: सरायढेला स्थित केनरा बैंक के समीप मोतीलाल बनारसी लाल परिसर में हर्ष एंड आशीष एंटरप्राइजेज का शुभारंभ गुरुवार को हुआ।
प्रतिष्ठान के ऑनर मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि यहां हैवेल्स, ऐंकर, वी-गार्ड, फिनोलेक्स, गोल्ड मेडल, केनस्टार तथा सपरिया टूल्स सहित कई नामी कंपनियों के इलेक्ट्रिकल उत्पाद उपलब्ध हैं। इसके अलावा आधुनिक डिज़ाइन के सीलिंग एवं वॉल फैन, वायर, मॉड्यूलर स्विच, गीजर, लाइटिंग प्रोडक्ट्स तथा हाउस वायरिंग से जुड़े सभी उत्पाद ग्राहकों को एक ही स्थान पर मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि ग्राहकों को पूरे वर्ष उचित मूल्य, आकर्षक छूट तथा बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। उनका उद्देश्य ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ विश्वसनीय सेवा प्रदान करना है।
मौके पर नीरज सिंघल, उमेश सिंह, टी.के. दत्ता, संजय गोयल, तरुण सिंह, वार्ड संख्या 22 की पार्षद सुमन सिंह, मारवाड़ी महिला मंच (सरायढेला शाखा) की अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, निशु अग्रवाल, रंजू अग्रवाल, गोपी राम अग्रवाल, छोटन चक्रवर्ती, अतुल सिंह, बबलू, अजय सिंह उपस्थित रहे।