हजारीबाग मुठभेड़ का बदला लेने की नक्सलियों की साजिश नाकाम  

Advertisements

हजारीबाग मुठभेड़ का बदला लेने की नक्सलियों की साजिश नाकाम

 

पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन, 64 बंडल कोडेक्स वायर बरामद

डीजे न्यूज, गिरिडीह: नक्सलियों द्वारा संभावित विध्वंसक घटना को अंजाम देने की साजिश को नाकाम करते हुए गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने पारसनाथ के पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री से संबंधित सामान बरामद किया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने ये विध्वंसक हजारीबाग में अपने चार साथियों के मुठभेड़ में मौत का बदला लेने के लिए जुटाए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल की रात्रि में पुलिस अधीक्षक गिरिडीह डॉ बिमल कुमार तथा सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेन्ट सुनील दत्त त्रिपाठी को गुप्त सूचना मिली थी कि पारसनाथ के पहाड़ी क्षेत्र कानीडीह चतरो जोकाई नाला के पास, विगत दिनों हजारीबाग जिले में पुलिस और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए उग्रवादियों के सहयोगियों द्वारा विस्फोटक सामग्री एवं हथियार छुपाकर रखे गए हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए कमांडेन्ट 154 बटालियन सीआरपीएफ सुनील दत्त त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह डॉ बिमल कुमार के संयुक्त निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभि०) सुरजीत कुमार, डिप्टी कमांडेन्ट सीआरपीएफ 154 बटालियन अमित कुमार झा तथा थाना प्रभारी, खुखरा थाना, गिरिडीह रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सीआरपीएफ क्यूएटी एवं जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा पारसनाथ के पहाड़ी क्षेत्र कानीडीह चतरो जोकाई नाला के पास सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च के दौरान जोकाई नाला के समीप से 64 बंडल कोडेक्स वायर बरामद किया गया।

सर्च ऑपरेशन में शामिल पदाधिकारी/कर्मी:

अपर पुलिस अधीक्षक (अभि०) सुरजीत कुमार

डिप्टी कमांडेन्ट CRPF 154 बटालियन अमित कुमार झा

थाना प्रभारी, खुखरा थाना, गिरिडीह रविन्द्र कुमार सिंह

इन्सपेक्टर CRPF 154 बटालियन ओम प्रकाश वर्मा

Q.A.T. CRPF एवं जिला पुलिस बल

जप्त सामान:

64 बंडल कोडेक्स वायर

पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top