



हेमंत सोरेन से मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने भेंट कर वर्षगांठ समारोह में आने का दिया निमंत्रण

डीजे न्यूज, रांची :
कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ के राज्यस्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री को कार्यक्रम का निमंत्रण सौंपे जाने के साथ ही समारोह की तैयारियों को लेकर भी औपचारिक चर्चा हुई। बताया गया कि इस आयोजन में राज्य सरकार की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा, साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सम्मानित करने का भी प्रस्ताव है।
सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह समारोह राज्य स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।
