ज्ञान के माध्यम से रहें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत

ज्ञान के माध्यम से रहें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत

डीजे न्यूज, बलियापुर: प्रजन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर में सोमवार को प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से एडिक्शन मुक्त अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन कॉलेज के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, प्राचार्य डॉक्टर सजल बनर्जी एवं संस्था की छवि बहन ने संयुक्त रूप से किया।  वक्ताओं ने सभी प्रकार की बुरी लत को छोड़ने एवं ज्ञान के माध्यम स्वयं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में संस्था की आरती बहन, पूजा बहन के अलावा कॉलेज की शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top