गुजरात में करंट लगने से मधुबन के राहुल की मौत

गुजरात में करंट लगने से मधुबन के राहुल की मौत

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
मधुबन थाना क्षेत्र के महेशपुर टू पंचायत निवासी 24 वर्षीय राहुल कुमार रजवार की गुजरात के अहमदाबाद में तीन दिन पहले करंट लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई। राहुल ट्रेन के डिब्बे के ऊपर बैठकर घर लौट रहा था, इसी दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आकर नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

रोटी की तलाश में गया था, लौटा कफ़न में लिपटा शव

राहुल अहमदाबाद में दैनिक मजदूरी करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता सुरेश रजवार उर्फ बेलचू राजमिस्त्री का काम करके घर चलाते हैं। राहुल अविवाहित था और घर का सहारा था। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए शव लाना भी मुश्किल था।
विधायक ने निभाया फर्ज
मृत्यु की सूचना मिलते ही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने अपने निजी खर्चे से राहुल का शव एंबुलेंस से अहमदाबाद से धनबाद मंगवाया और परिवार को सौंपा। शव महेशपुर पहुंचते ही पूरे गांव की आंखें नम हो गईं। शव को दामोदर नदी के पास दफनाया गया।
विधायक ने परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और कहा इस दुख की घड़ी में आप अकेले नहीं हैं। हर तरह के सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

भाजपा नेता गौर चंद बाउरी, दिनेश महतो,संजय रवानी, सुमित रवानी, टिंकू प्रसाद, मृत्युंजय महतो, टुन्नू बरनवाल सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top