Advertisements
ग्रीष्मकालीन अवकाश में चबूतरा में बैठकर बच्चे कर रहे पढ़ाई
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):
सरकारी स्कूलों में चल रहे ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों की पढ़ाई की प्रक्रिया बरकरार रखने के लिए प्रबंध समिति ने पहल शुरू की है। इसके तहत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खेरवाड़ी के समिति सदस्य अजीत गोप गांव के चबूतरा में बच्चों को पढ़ा रहे हैं। मालूम हो कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान स्कूली बच्चों को नियमित अध्यापन हेतु ग्राम शिक्षा संगम के तहत निर्देशित किया गया है। बच्चे भी इस पठन-पाठन कार्य में बाढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं।