ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का मिलेगा लाभ: शत्रुघ्न महतो

Advertisements

ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का मिलेगा लाभ: शत्रुघ्न महतो

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा के परिसर में 15 वें वित्त आयोग के हेल्थ ग्रांट से 45 लाख रुपये की लागत से बीपीएचयू भवन का शिलान्यास शुक्रवार को बाघमारा विधायक शत्रुधन महतो ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में यह भवन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह भवन बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, नरेश प्रसाद गुप्ता, राजू शर्मा, दिनेश ठक़्कर, सत्यनारायण पांडेय, सुरेन्द्र झा, योगेश मिश्रा,दीपू पांडेय, बलिराम चौहान, देव चौहान, उदय शंकर दुबे, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top