गिरिडीह नगर निगम : नुरुल होदा ने वार्ड नंबर 24 से किया नामांकन 

Advertisements

गिरिडीह नगर निगम : नुरुल होदा ने वार्ड नंबर 24 से किया नामांकन 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगर निगम चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन के तीसरे दिन गिरिडीह नगर निगम के वार्ड 24 से वार्ड पार्षद के प्रत्याशी नुरुल होदा ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

इस क्रम में नुरुल होदा ने कार्यपालक दंडाधिकारी बिनोद कुमार सिंह के कार्यालय कक्ष कमरा संख्या 01 में अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया।

यहां बताते चले की वार्ड 24 में नुरूल होदा पिछले बार भी समाजसेवी सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र वासियों की सेवा कर चुके हैं। वह वार्ड 24 के तमाम जरूरतों से वाकिफ हैं। अभी तक इस क्षेत्र में जो भी विकास कार्य हुए हैं, उसमें उनकी अहम भूमिका रही है। नुरूल होदा कि मानें तो इस क्षेत्र के अन्य बचे हुए विकास कार्यों को लेकर उनका प्रयास जारी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top