गिरिडीह में छात्रों की पिटाई पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, कहा – “हेमंत सरकार गुंडागर्दी कर रही है, छात्रों का आक्रोश बढ़ेगा तो ऐसे गुंडों को झारखंड से भागने का रास्ता नहीं मिलेगा

गिरिडीह में छात्रों की पिटाई पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, कहा – “हेमंत सरकार गुंडागर्दी कर रही है, छात्रों का आक्रोश बढ़ेगा तो ऐसे गुंडों को झारखंड से भागने का रास्ता नहीं मिलेगा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह के झंडा मैदान में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने जा रहे छात्रों पर जेएमएम नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार में आज जिस प्रकार से छात्रों के ऊपर जेएमएम के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बर्बरतापूर्ण तरीके से पिटाई की गई है, इससे साफ प्रतीत हो रहा है कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार गुंडागर्दी कर रही है. उन्होंने कहा कि जेएमएम पार्टी में गुंडा किस्म के लोग शामिल हैं जिन्होंने इस तरह की हरकत की है. इससे छात्रों का आक्रोश और बढ़ेगा और आने वाले दिनों में इसका खामियाजा राज्य सरकार को उठाना पड़ेगा. इस तरह की गुंडागर्दी करने वाले लोगों को झारखंड में भागने का भी रास्ता नहीं मिलेगा. गौरतलब है की शुक्रवार को छात्र झंडा मैदान से जुलूस निकालकर टावर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने पहुंचे थे. इसी दौरान जेएमएम कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ मारपीट कर उन्हें खदेड़ दिया था. उन्होंने कहा की जिस प्रकार से हेमंत सोरेन की सरकार में भ्रष्टाचार हो रहा है और नौकरियां बेची जा रही है इससे राज्य के छात्रों में सरकार के ख़िलाफ़ आक्रोश बढ़ रहा है.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top