स्कूटी और बाइक में टक्कर, एक जख्मी
डीजे न्यूज, राजगंज: राजगंज थाना क्षेत्र के लाल बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप शुक्रवार को पीछे से स्कूटी की टक्कर लगने से बाइक सवार रोहित कुमार दास घायल हो गया।
जख्मी रोहित अपने घर मैराकुल्ही जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे स्कूटी सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रोहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल रोहित कुमार दास को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले गए। वहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजन उन्हें अपने साथ घर ले गए।