गिरिडीह के टीकोडीह में युवक ने उठाया दुखद कदम, परिजनों में मातम- शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया

गिरिडीह के टीकोडीह में युवक ने उठाया दुखद कदम, परिजनों में मातम- शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया

डीजे न्यूज, गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टीकोडीह गांव में बीरेंद्र साव ने दुखद कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, बीरेंद्र साव सुबह खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। इसी दौरान मानसिक तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में मातम छा गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

एक अपील

जीवन में तनाव, परेशानी या अकेलापन किसी को भी हो सकता है। यह कोई कमजोरी नहीं है। अगर आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो उसे अकेला न छोड़ें, उससे बात करें, उसका हौसला बढ़ाएं।

आप अकेले नहीं हैं। मदद मांगना ही सबसे बड़ी हिम्मत है।

*मदद के लिए संपर्क करें – टेली मानस हेल्पलाइन: 14416*

*iCall हेल्पलाइन: 9152987821*

परिवार के साथ बैठकर बात करने से हर मुश्किल का हल निकल सकता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top