आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘पूरक पोषाहार कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन

आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘पूरक पोषाहार कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन

 

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर गुरुवार को धनबाद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर “पूरक पोषाहार कार्यक्रम – स्वस्थ बचपन, मजबूत झारखंड” थीम के तहत विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों और माताओं के बीच पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्थानीय पौष्टिक आहार को बढ़ावा देना रहा।  

 

आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर आयोजित मुख्य गतिविधियां

 

पोषण एवं आहार जागरूकता: लाभुकों को टी.एच.आर. (THR – टेक होम राशन) एवं गर्म पका भोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी और इसके महत्व के बारे में जागरूक किया गया।  

 

स्थानीय व्यंजनों की प्रदर्शनी: केंद्रों पर स्थानीय खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई गई और स्थानीय पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया, ताकि ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध पोषक तत्वों का सही उपयोग हो सके।  

 

माताओं का मार्गदर्शन: कार्यक्रम में उपस्थित माताओं को गर्भावस्था और धात्री अवस्था के दौरान संतुलित आहार लेने की जानकारी दी गई।  

 

पारदर्शी वितरण: एफ.आर.एस. (FRS – फेस रिकग्निशन सिस्टम) के माध्यम से लाभुकों के बीच पोषाहार का पारदर्शी वितरण सुनिश्चित किया गया।  

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top