बलियापुर में कांग्रेस का चौपाल आयोजित, वोटर लिस्ट के प्रति लोगों को किया जागरूक

बलियापुर में कांग्रेस का चौपाल आयोजित, वोटर लिस्ट के प्रति लोगों को किया जागरूक

डीजे न्यूज, बलियापुर (धनबाद): एसआईआर को लेकर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे वोट बचाओ- देश बचाओ अभियान के तहत गुरुवार को बलियापुर इलाके में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान दूधिया, रखितपुर एवं आमझर गांव में आयोजित चौपाल में काफी संख्या में ग्रामीण एवं पार्टी समर्थक जुटे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट की अहमियत होती है। जनता को मिले इसी लोकतांत्रिक ताकत के इस्तेमाल से सरकारें बनती है। लोगों को इसके लिए मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जोड़ने की जरूरत है। एसआईआर में किसी योग्य मतदाता का मतदाता सूची से नाम छूटे नहीं इसके लिए अपने गांव एवं टोला के लोगों को सचेत रहने को कहा। कार्यक्रम में संतोष मोदक, शाहिद कमर, नईम अंसारी, इकलाख अंसारी, इरफान खान, अशोक महतो, गौतम सिंह, कुर्बान अंसारी, राजू बाउरी, सागर मंडल, सगीर अंसारी, शुभम माझी, कलाम अंसारी, मोइन खान, राजू निषाद समेत काफी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top