हेरिटेज पब्लिक स्कूल में की गई स्कूली वाहनों की जांच, 12 वाहनों पर ₹1.06 लाख का जुर्माना

हेरिटेज पब्लिक स्कूल में की गई स्कूली वाहनों की जांच, 12 वाहनों पर ₹1.06 लाख का जुर्माना

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को हेरिटेज पब्लिक स्कूल, बरवा ईस्ट में स्कूली वाहनों का विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी. द्विवेदी के मार्गदर्शन में की गई।

जांच अभियान के दौरान मोटरयान निरीक्षक  अभय कुमार द्वारा स्कूल के वाहनों के दस्तावेजों, फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। इस क्रम में 12 स्कूली वाहनों के कागजात सही एवं अद्यतन नहीं पाए गए। इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए मोटरवाहन अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत इन वाहनों पर लगभग 1 लाख 6 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने संबंधित वाहन स्वामियों और चालकों को अपने वाहनों के सभी आवश्यक कागजात अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया गया।

मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अमरेश कुमार, मुकुल कुमार, देवेन्द्र कुमार सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top