समाजसेवी राकेश ग्रोवर की मनी पुण्यतिथि, उनके विचारों पर चलने का किया आह्वान

समाजसेवी राकेश ग्रोवर की मनी पुण्यतिथि, उनके विचारों पर चलने का किया आह्वान

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बीबीएम इंटर कॉलेज विकास समिति के पूर्व सचिव व समाजसेवी दिवंगत राकेश ग्रोवर की सातवीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। बीबीएम इंटर  कॉलेज परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि स्व ग्रोवर हमेशा इस ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के विकास और खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया करते थे। वे हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते थे। वक्ताओं ने समाज को आगे ले जाने के लिए स्व ग्रोवर के विचारों पर चलने पर जोर दिया। मौके पर विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, पूर्व मुखिया आसफ अली खान, गणेश महतो, स्व ग्रोवर के भाई मनमोहन ग्रोवर, घनश्याम ग्रोवर, गुरुचरण सिंह, प्राचार्य डॉ आरके महतो, उप प्रमुख आशा देवी, लायंस क्लब के अशोक श्रीवास्तव, देवव्रत मुखर्जी, संतोष रवानी, काशीनाथ मंडल, गुहीराम पाल, शैलेन मंडल, स्वप्न कुमार महतो आदि थे। संचालन प्रोफेसर वरुण सरकार कर रहे थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top