
घाघरा इंटर साइंस कॉलेज, बगोदर का रिजल्ट उत्कृष्ट, विज्ञान और कॉमर्स दोनों में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
भावना बनी विज्ञान टॉपर, कॉमर्स में सोनू को मिला प्रथम स्थान
डीजे न्यूज, बगोदर (गिरिडीह) :
सत्र 2023-25 के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में घाघरा इंटर साइंस कॉलेज, बगोदर का प्रदर्शन गौरवपूर्ण रहा। कॉलेज से इंटर विज्ञान संकाय में कुल 744 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें से 672 छात्रों ने प्रथम श्रेणी और 46 ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। कुल मिलाकर 96.5% विद्यार्थियों की सफलता ने कॉलेज का नाम रोशन किया।
कॉलेज के उत्कृष्ट परिणाम पर कॉलेज सचिव प्रो. अशोक यादव, प्रभारी प्राचार्य प्रो. वसीम अहमद, और शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. विजय कुमार मिश्रा ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इंटर साइंस टॉप टेन लिस्ट (2023–25):
1. भावना कुमारी – 449 अंक (89.8%)
2. बंटी कुमार – 446 अंक (89.2%)
3. राजकुमार यादव – 442 अंक (88.4%)
4. रिया कुमारी – 438 अंक (87.6%)
5. साहिल रजा – 437 अंक (87.4%)
6. वर्षा कुमारी – 436 अंक (87.2%)
7. गोलू मोदी – 435 अंक (87%)
8. उदित रजक – 433 अंक (86.6%)
9. अंबिका रजक – 430 अंक (86%)
10. नुजहत परवीन – 426 अंक (85.2%)
11. पूजा कुमारी – 426 अंक (85.2%)
इसी तरह कॉमर्स संकाय में भी कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सोनू कुमार, पिता टहल महतो, ने 500 में से 402 अंक (80.4%) प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इंटर कॉमर्स टॉप टेन लिस्ट (2023–25):
1. सोनू कुमार – 402 अंक (80.4%)
2. सचिन यादव – 394 अंक (78.8%)
3. सिम्मी परवीन – 389 अंक (77.8%)
4. फुल कुमारी – 370 अंक (74%)
5. अनिल कुमार रजक – 361 अंक (72.2%)
6. नजीर रजा – 361 अंक (72.2%)
7. दीप्ति कुमारी – 358 अंक (71.6%)
8. मोनिका कुमारी – 356 अंक (71.2%)
9. संतोष ठाकुर – 352 अंक (70.4%)
10. प्रिया कुमारी – 349 अंक (69.8%)
11. हसमत अंसारी – 349 अंक (69.8%)
12. रोहित ठाकुर – 349 अंक (69.8%)
13. नरेश कुमार महतो – 347 अंक (69.4%)
कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता भविष्य की दिशा तय करने में मील का पत्थर साबित होगी।