गंगा गौशाला में सामूहिक पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक का आयोजन

गंगा गौशाला में सामूहिक पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक का आयोजन

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
गौ सेवा संघ कतरास के तत्वावधान में गुरुवार को गंगा गौशाला में सामूहिक पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें 25 जोड़ों ने अपनी-अपनी धर्मपत्नी के साथ पूजा अर्चना की। विद्वान पंडित राजू शर्मा के देखरेख में पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करायी गयी। सामूहिक रुद्राभिषेक में विकास भजानिया, दीपक अग्रवाल, मनोज गुप्ता, संजय केसरी, मनोज केसरी, अरुण तुलस्यान, राजन खंडेलवाल, शशिकांत अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, मनोज भुवालका, संतोष अग्रवाल, मनीष गुप्ता, किरण चावडा,संजय चौधरी, अरुण चौधरी, निलेश जोशी, संजय लोयलका, दीपक भुवालका आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top