गणेश प्रतिमा विसर्जन में झूमे श्रद्धालु

गणेश प्रतिमा विसर्जन में झूमे श्रद्धालु

डीजे न्यूज, धनबाद: मनईटांड़ बैंक कालोनी स्थित हरि मंदिर परिसर में श्रीश्री गणेश पूजा समिति की ओर से आयोजित गणेश उत्सव के समापन पर विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में समिति के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने भी उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।
विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गणपति उत्सव की शुभकामनाएं दीं। पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साह से भरा रहा। इस दौरान रामगढ़ से पहुंचे ताशा बैंड ने आकर्षक संगीत और धुन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। ताशा की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे और नृत्य किया। बच्चों और युवाओं में भी विशेष उत्साह देखा गया।
समिति के कोषाध्यक्ष रवि सोनी ने बताया कि श्रीश्री गणेश पूजा समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष गणेश उत्सव का आयोजन किया जाता है। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। खासकर महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रहती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक पूजा-अर्चना और विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अगले वर्ष गणेश उत्सव का आयोजन और भी भव्य तरीके से करने की तैयारी की जाएगी। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं के सहयोग के प्रति आभार जताया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top