फर्जी टीटी बनकर टिकट जांच करती महिला को पकड़ा

फर्जी टीटी बनकर टिकट जांच करती महिला को पकड़ा

डीजे न्यूज, धनबाद : रेलवे की लेडीज स्क्वायड टीम ने बुधवार को फर्जी टीटी बनकर टिकट जांच करती एक महिला को धर दबोचा।  धनबाद स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य) एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की उपस्थिति में उसे ट्रेन से उतारा गया तथा अग्रेतर कार्रवाई हेतु जीआरपी, धनबाद को सुपुर्द कर दिया गया। महिला ट्रेन संख्या 13545 आसनसोल–गया मेमू एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। धनबाद लेडीज स्क्वायड टिकट चेकिंग दस्ता द्वारा आसनसोल से धनबाद के मध्य टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा था। जांच के दौरान ट्रेन में मौजूद हॉकरों एवं यात्रियों ने लेडीज स्क्वायड को सूचना दी कि एक महिला द्वारा स्वयं को टी.टी. बताकर बिना किसी वैध प्राधिकरण के यात्रियों के टिकटों की जांच की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए धनबाद लेडीज स्क्वायड की प्रभारी नूतन माला कुजूर एवं अन्य महिला कर्मचारियों द्वारा उक्त महिला की पहचान एवं सत्यापन किया गया। जांच के दौरान संदेह की पुष्टि होने पर धनबाद कमर्शियल कंट्रोल को तत्काल सूचना देते हुए कार्रवाई की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top