बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

सेवानिवृत्ति पर प्रधान अध्यापक को दी गई विदाई

बलियापुर: प्राथमिक विद्यालय बंदरचुंआ के प्रधान अध्यापक किशोर कुमार पाल के सेवानिवृत्ति पर बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल प्रांगण में आयोजित समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उन्हें उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके कार्यों की प्रशंसा की। मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के आदित्य प्रसाद मिर्धा, परितोष घोषाल, स्वप्न कुमार महतो, हरिवंश सिंह, संतोष हांसदा, दिनेश महतो, पशुपति पांडे, सुखलाल महतो समेत अनेक अभिभावक मौजूद थे।
————————————
कर्माटांड़ सेक्ट छह में जलसंकट बरकरार

बलियापुर: कर्माटांड़ स्थित बीसीसीएल कॉलोनी के सेक्टर 6 में जल संकट की समस्या बनी हुई है। मंगलवार को हंगामा के बाद बोरहोल के समरसेबल से पाइप लगाकर कुछ हद तक पानी आपूर्ति की गई । व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्त प्रबंधन के कर्मियों का कहना है कि एक-दो दिनों में पानी सप्लाई नियमित रूप से शुरू हो जाएगा।
मालूम हो कि जल संकट को लेकर मंगलवार को कॉलोनी के लोगों ने काफी बवाल किया था। आक्रोशित लोगों ने बीसीसीएल कर्मियों को बंधक बना लिया था। सेक्टर 6 के एक नंबर टंकी से पानी सप्लाई दो सप्ताह से अधिक दिनों से बाधित है, जिससे लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top