एसएसपी ने किया बलियापुर थाना का निरीक्षण साइबर अपराध के विरूद्ध लोगों को जागरूक करने का निर्देश

एसएसपी ने किया बलियापुर थाना का निरीक्षण

साइबर अपराध के विरूद्ध लोगों को जागरूक करने का निर्देश

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को बलियापुर थाना का निरीक्षण किया। एसएसपी ने थाना परिसर में लगे फूल पौधे का जायजा लिया। उन्होंने थाना के विभिन्न अभिलेखों का घंटो अवलोकन किया। निरीक्षण के पश्चात एसएसपी ने बताया कि बलियापुर थाना में घटित विभिन्न कांडों के निष्पादन में कमी आई है। अपराधिक घटनाओं का ग्राफ भी नीचे गिरा है। कहा कि
कांडों के त्वरित अनुसंधान हेतु दो अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को थाना आने वाले फरियादियों को तत्काल रिसीविंग देने का निर्देश दिया। वही क्षेत्र में बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाने की बातें कहीं गई ।कहा कि साइबर अपराध के विरुद्ध क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों एवं गांवों में जागरूकता कार्यक्रम एवं चौपाल आयोजित किया जाएगा। मौके पर सिंदरी के एसपीडीओ प्रकाश चंद्र महतो, पुलिस इंस्पेक्टर नूतन मोदी, थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार आदि मौजूद थे‌।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top