एसआइआर फॉर्म सुधार के लिए माडा कार्यालय में उमड़ी भीड़

एसआइआर फॉर्म सुधार के लिए माडा कार्यालय में उमड़ी भीड़

गर्मी में घंटों लाइन में लगने को मजबूर लोग

डीजे न्यूज, धनबाद: माडा कार्यालय में एसआइआर फॉर्म को लेकर अफरा-तफरी का माहौल है। लोग घंटों लंबी लाइन में लगने के बाद भी परेशान हो रहे हैं। उमस भरी गर्मी में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों को लेकर पहुंचे लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। लोग सुबह 8 बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन बीएलओ द्वारा फॉर्म में टाइटल, पिता के नाम में गलती के कारण उन्हें बार-बार सुधार के लिए आना पड़ रहा है।

वहीं कार्यालय में मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि जो जेनविन कागजात लेकर आए हैं, उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही है। एक व्यक्ति ने बताया कि एसआइआर के लिए आवासीय प्रमाण पत्र या 2003 की वोटर लिस्ट और जन्मतिथि प्रमाण ही काफी है। सांसद प्रतिनिधि सुरेश दास जो धैया वार्ड 21 से आए थे, उन्होंने कहा कि काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और जो लोग घर से नहीं आ पाए हैं, उनके लिए टीमें घर-घर जाकर भी फॉर्म भरेंगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top