एसआईआर में मतदाताओं के हितों की रक्षा करना कांग्रेस की प्राथमिकता : सतीश केडिया
डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन में Indian National Congress की जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रखंड संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए (Booth Level Agent) को प्रशिक्षित करना था।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को बताया गया कि सरकार द्वारा नियुक्त बीएलओ (Booth Level Officer) के साथ समन्वय बनाकर कैसे काम करना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से कटने न पाए और सभी योग्य मतदाताओं का नाम नई सूची में जोड़ा जा सके।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी एसआईआर में मतदाताओं के हितों की रक्षा करना पार्टी की प्राथमिकता है और इसके लिए सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं गिरिडीह विधानसभा प्रभारी मोहम्मद शमीम ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की नीतियों पर चर्चा करते हुए मनरेगा कानून को समाप्त करने और नई योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी।
वहीं उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने बीएलए को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी मतदाता के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार न हो और सभी को चुनावी प्रक्रिया में शामिल किया जाए।
कार्यक्रम में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धनंजय गोस्वामी समेत सोनाराम टुडू, राजकुमार सिंह, मंसूर अंसारी, एजाज अहमद, गोपीन मांझी, इस्माइल अंसारी, शौकत अंसारी, मोहम्मद एजाज अंसारी, नीतू कुमारी, रोहिणी कुमारी, राजेश हेंब्रम, सुशील कुमार मुरमू, नितिन मुर्मू, दशरथ किस्कू, महेंद्र सिंह, संदीप कुमार यादव, अतुल कुमार, विक्की कुमार तुरी, चंदन कुमार तुरी, इसाक अंसारी, गुलाम मुस्तफा, विष्णु मरांडी, लाल मोहम्मद शाहिद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।