एसआईआर को लेकर झामुमो पंचायतों में नियुक्त करेगा बीएलओ

Advertisements

एसआईआर को लेकर झामुमो पंचायतों में नियुक्त करेगा बीएलओ

तिसरा व बलियापुर में कोयला तस्करी रोकने के लिए सड़क पर उतरने की चेतावनी 

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : झारखंड मुक्ति मोर्चा बलियापुर प्रखंड कमेटी की बैठक एमओसीपी स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली अंसारी की अध्यक्षता में हुई। संचालन प्रखंड सचिव निर्मल रजवार ने किया जबकि पर्यवेक्षक के रूप में चंडी चरण देव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक में प्रखंड सचिव निर्मल राजवान ने बताया कि केंद्रीय कमेटी के निर्णय के अनुसार प्रखंड के 23 पंचायत के पदाधिकारी बैठक में उपस्थित हुए हैं जिसमें प्रत्येक पंचायत में संगठन की ओर से बीएलओ दो का गठन किया जाएगा। इसमें महिला एवं पुरुष शामिल रहेंगे जो अपने पंचायत में एसआईआर पर नजर रखेंगे। किसी भी जेनुइन लोगों का नाम नहीं काटने देंगे। जिनका नाम नहीं है उनका नाम जोड़ा जाएगा। इसमें पांच महिला एवं पांच पुरुष को प्रत्येक पंचायत में रखा जाएगा। इसके अलावा पंचायत में पानी, बिजली आदि जो भी समस्या है उसके समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। सरकार की ओर से पंचायत स्तर पर जो योजनाएं चल रही है उसके संबंध में लोगों को बताया जाएगा और योजना का लाभ लोगों को मिले यह प्रयास होगा। इसके अलावा तिसरा एवं बलियापुर क्षेत्र में जो अवैध रूप से कोयला झरिया सिंदरी मुख मार्ग से प्रतिदिन जा रहा है उस पर रोक लगाई जाएगी। सरकार को बदनाम किया जा रहा है। थाना प्रभारी से मिलेंगे। यदि रोक नहीं लगी तो सड़क पर भी उतरेंगे। बैठक में राजेंद्र हेंब्रम, विजय कुमार महतो, देवीलाल मुर्मू, रामकिशन मरांडी, रमेश कुमार महतो, प्राण किशोर राय, गणेश टुडू, हराधन मोदक, श्यामलाल टुडू, शंभू टुडू, अब्दुल आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top