एनएचएम के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए स्किल टेस्ट संपन्न

एनएचएम के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए स्किल टेस्ट संपन्न

उप विकास आयुक्त ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

डीजे न्यूज, धनबाद: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न संविदा आधारित पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों के स्किल टेस्ट का आयोजन शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा हॉल, कंप्यूटर लैब, बायोमेट्रिक, दस्तावेज़ सत्यापन तथा अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। उप विकास आयुक्त ने परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत एएनएम, स्टाफ नर्स, ब्लॉक डेटा मैनेजर, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट (आरबीएसके), फार्मासिस्ट (आयुष), वीबीडी टेक्निकल सुपरवाइजर, लैबोरेट्री तकनीशिन, ट्यूबरकुलोसिस हेल्थ विजिटर, सीनियर ट्रीटमेंट लैबोरेट्री सुपरवाइजर, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर सहित कुल 12 श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए स्किल टेस्ट का आयोजन किया गया था।

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्र पर पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरी परीक्षा प्रक्रिया कड़ी निगरानी में संपन्न हुई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top