एन.ई.ई.टी. (यूजी) परीक्षा 2026: 7 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी

Advertisements

एन.ई.ई.टी. (यूजी) परीक्षा 2026:

7 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी

डीजे न्यूज, धनबाद: जिले के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धनबाद नंबर 1, डिग्री कॉलेज आरएसपी 2 जामाडोबा, बीआईटी सिंदरी, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी, आईआईटी आईएसएम, एसएसएलएनटी कॉलेज तथा आरएस मोर कॉलेज धनबाद में रविवार 03 मई को होने एन.ई.ई.टी. (यूजी) परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी  लोकेश बारंगे ने सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में परीक्षा अवधि तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है।

अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि निषेधाज्ञा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में अनावश्यक भीड़ लगना, अवैध रूप से मटरगश्ती करना, ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करना, अनाधिकृत रूप से हथियार लेकर चलना, कदाचार से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि एवं वास्तु का उपयोग करने इत्यादि को प्रतिबंधित किया गया है।

यह निषेधाज्ञा रविवार को परीक्षा अवधि के दौरान लागू रहेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top