आकाशकिनारी में चोरी मामले का पुलिस ने किया उदभेदन दो गिरफ्तार, चोरी के सामान बरामद

Advertisements

आकाशकिनारी में चोरी मामले का पुलिस ने किया उदभेदन

दो गिरफ्तार, चोरी के सामान बरामद

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीते दिनों कतरास थाना क्षेत्र के आकाशकिनारी में राजेंद्र राम के बंद घर में हुई चोरी मामले का पुलिस ने उदभेदन कर लिया है। पुलिस ने घटना में संलिप्त विकास एवं मिलन रवानी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने झरिया थाना क्षेत्र से चोरी का सामान बरामद करने में सफलता पाई है।
शुक्रवार को थानेदार प्रवीण कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस घटना में संलिप्त दो अन्य अपराधियों की तलाश की जा रही है। चोरी गए डेढ़ से दो लाख रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक सामानों को बरामद कर लिया गया है।
यह है मामला
बीते 28 अप्रैल को राजेंद्र राम के बंद आवास का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था। संदेह के आधार पर पुलिस ने विकास एवं मिलन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी की थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top