बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विपक्षी पार्टी द्वारा विरोध किए जाने को लेकर शुक्रवार की शाम भाजपाइयों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि विपक्षी दलों के तीव्र विरोध के कारण लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो सका। मौके पर डॉक्टर निशि महतो, मंडल अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती, ललित महतो, समीर कुमार मोदक आदि थे।
——————————————–
गंधेश्वरी पूजा में शामिल हुए श्रद्धालु
बलियापुर: बलियापुर एवं आमटाल गांव में शुक्रवार को गंधेश्वरी पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आमटाल में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो महिला एवं युवतियां शामिल हुई। गंधवनिक समाज की ओर से गंधेश्वरी पूजा धूमधाम से मनाया जाता है। मां गंधेश्वरी देवी दुर्गा का रूप माना जाता है। पूजा स्थल पर विधायक चंद्रदेव महतो, उप प्रमुख आशा देवी के अलावा डब्लू दत्त , मिठू विद, माधव पाल , शीतल दत्त,  सत्यजीत चंद्र, रंजीत चंद्र, गौतम चंद्र आदि थे।
——————————————

विश्व महिला दिवस पर निकाली प्रभात फेरी
बलियापुर: मदर टेरेसा हाई स्कूल रांगामाटी में  विश्व महिला दिवस पर शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाली गई।  छात्र छात्राओं ने रांगामाटी के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर लोगों को विश्व महिला दिवस के महत्व की जानकारी दी। मौके पर स्कूल के संरक्षक डॉक्टर भास्कर,  प्रधान आचार्य राधेश्याम प्रसाद, उमेश सिंह, रूपक कुमार, ठाकुर कुंदन कुमार , अरुण प्रसाद, उत्तम गोराय, राजेश कुमार, प्रिया कुमारी, पुष्पा कुमारी आदि थे।
—————————————————-
पति-पत्नी के बीच का विवाद सुलझा
बलियापुर : पांडेडीह गांव में शुक्रवार को संथाल समाज की बैठक रघु किस्कु की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गांव के अनिल किस्कू एवं उनकी पत्नी बेबी हेंब्रम के बीच काफी दिनों से चला आ रहा विवाद का निपटारा किया गया। विवाद होने के कारण बेवी हेंब्रम अपने मायके में रहा करती थी। निपटारे के बाद दोनों ने आपस में रहने का निर्णय लिया। बैठक में पूर्व मुखिया समीर कुमार मुर्मू, सिकंदर किस्कू, नूनू लाल हेंब्रम, साहब राम हेंब्रम, गणेश मरांडी, हेमलाल बेसरा, धरनी किस्को, सुधीर हांसदा, मनोहर हेंब्रम, नरेश हेंब्रम, सुखलाल हेंब्रम आदि थे।

————————————————
पुण्यतिथि पर सरकार मुर्मू को दी गई श्रद्धांजलि
बलियापुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. सरकार मुर्मू के 13वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को ढांगी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सिंदरी के विधायक चंद्र देव महतो ने दिवंगत को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें किसान मजदूरों का सच्चा हितैषी बताया। कहा कि उन्होंने जीवन पर्यंत  किसान मजदूरों के हक अधिकार तथा माफियाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे।  श्रद्धांजलि देने वालों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश टुडू, केंद्रीय सदस्य जग्गू महतो, हैदर अली अंसारी, निर्मल रजवार, बेणेश्वर महतो, पूर्व जिप सदस्य लक्ष्मी मुर्मू, सुहागी मुर्मू, महेश मुर्मू आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top