
एमटी मध्य विद्यालय रामपुर में याद किए ग ए शिक्षक धनंजय
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) : एमटी मध्य विद्यालय रामपुर के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक दिवंगत धनंजय कुमार भदानी की याद में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कतरास-बाघमारा के विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि तथा अभिभावकों ने दिवंगत धनंजय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की ग ई। बाघमारा के क्षेत्रीय शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अशोक कुमार पाल ने स्व. धनंजय के साथ बिताए अनुभवों को साझा किया। बता दें कि शिक्षा व शिक्षण कार्य के प्रति समर्पित स्व. धनंजय ने लगभग 29 वर्षों की सेवा इस विद्यालय और क्षेत्र को दी थी। बीते दिनों उनका आकस्मिक निधन हो गया। निधन के पहले वह मध्य विद्यालय रूदी कपुरिया में बतौर विज्ञान शिक्षक पदस्थापित थे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विधायक प्रतिनिधि सोनू श्रीवास्तव, मुखिया यशोदा देवी, उप मुखिया चंदा देवी, एस एमसी अध्यक्ष अमित सरकार, संजीव प्रसाद, विनय रंजन तिवारी, राकेश मुरली, मदन मोहन महतो, श्रवण कुमार, मदन सिंह, गोवर्धन राय, रजनी कुमारी, राजकुमार ठाकुर, रुपेश महतो, सतीश भदानी, मथुरा रवानी आदि शामिल थे।