दुसाध महासभा के वरीय उपाध्यक्ष ने उपायुक्त को लिखा पत्र, माले नेता बिंदा पासवान को अंगरक्षक देने और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

Advertisements

दुसाध महासभा के वरीय उपाध्यक्ष ने उपायुक्त को लिखा पत्र, माले नेता बिंदा पासवान को अंगरक्षक देने और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : अखिल झारखंड दुसाध महासभा के वरीय उपाध्यक्ष राम चरित्र पासवान ने उपायुक्त धनबाद को पत्र लिखकर भाकपा माले के जिला सचिव एवं समाजसेवी बिंदा पासवान को सरकारी अंगरक्षक देने और उन पर हमला करने वालों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त को पत्र भी सौंपा।

पत्र के माध्यम से बताया गया कि बिंदा पासवान जुझारू एवं कर्मठ नेता हैं और हमेशा समाज हित में काम करते हैं। वे गरीब, शोषित, पीड़ितों की आवाज बुलंद करते हैं और मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी से लेकर अनेक समस्याओं को लेकर हमेशा लड़ाई लड़ते रहे हैं।

राम चरित्र पासवान ने कहा कि अब तक बिंदा पासवान पर तीन-चार बार हमला हो चुका है। उनके जान-माल को खतरा है, इसलिए उपायुक्त महोदय इन्हें अंगरक्षक उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जो भी लोग इस घटना में सम्मिलित हैं, प्रशासन उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top