दुर्गोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी में जुटे कर्माटांड़वासी
बलियापुर: कर्माटांड़ में आयोजित होने वाले दुर्गोत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए पूजा कमेटी के लोग सक्रिय रूप से जुटे हैं। सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी कर्माटांड़ के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश रवानी ने इस संबंध में बताया कि इस वर्ष कर्माटांड़ में दुर्गा पूजा को खास बनाने के लिए आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। मेले में मीना बाजार ,आकर्षक साज सज्जा, आसमान छुते झूले आदि की व्यवस्था की गई है। कहा कि मेले में माता- बहनों के लिए समानों की खरीदारी में आकर्षक डिस्काउंट की व्यवस्था भी की गई है। सफल बनाने के लिए पूजा कमेटी के अध्यक्ष के साथ-साथ गुरुपद कुंभकार, मनोज रवानी, राजेंद्र किस्कू आदि काफी सक्रिय हैं।