Advertisements




दर्शकों ने बांग्ला जात्रा का उठाया आनंद

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):परघा राजबाड़ी प्रांगण में मंगलवार की रात बांग्ला जात्रा का आयोजन किया गया। यहां नौ दिनों तक सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है। ठंड के बावजूद सैकड़ो दर्शकों ने बांग्ला जात्रा का आनंद उठाया। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर से आए बांग्ला जात्रा पार्टी के कलाकारों ने जीवंत मंचन किया। मौके पर पूजा कमेटी के सत्यवान रवानी, अधिवक्ता निताई रवानी, मनोज रवानी, हीरालाल रवानी, जितेंद्र मंडल, गौर चंद्र मंडल, रामप्रसाद रवानी समेत सैकड़ो लोग थे।




