दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू
डीजे न्यूज, धनबाद: भाजपा की ओर से धनबाद के रीत होटल में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का शुभारंभ शनिवार को हुआ।
शुरूआत राज्यसभा के सांसद डॉ कविता पाटीदार, पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, जिला अध्यक्ष श्रवण राय, विधायक रागिनी सिंह, विधायक शत्रुघ्न महतो, कार्यक्रम प्रभारी भरत यादव द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। संचालन महामंत्री मानस प्रसून एवं रूपेश सिंह कर रहे थे।
प्रथम सत्र में सांसद कविता पाटीदार ने कहा की पार्टी पहले देश हित, फिर पार्टी और उसके बाद व्यक्ति को मानती है लेकिन दूसरे दल के लोग पहले अपना, दूसरा पार्टी और तीसरा देश को मानते हैं। अनुशासित होकर पार्टी के कामों को करने की अपील की।
दूसरे सत्र में प्रदेश कार्य समिति सदस्य जमशेदपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय सिंह जी ने कहा की कार्यकर्ता, बैठक, कार्य समिति, कार्यशाला प्रशिक्षण, कार्यालय, कोर समिति, मजबूत है तो पार्टी मजबूत है। इस पर कार्यकर्ताओं को मजबूती से काम करने की जरूरत है। इस इस सत्र के बर्गाधिकारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य सत्येंद्र कुमार रहे।
तृतीय सत्र को कोडरमा के विधायक डॉक्टर नीरा यादव ने मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में गरीबों के लिए अनेक कल्याणकारी योजना चलाईं है। इन्हीं बातों को आप लोग आम गरीब लोगों के बीच में जाकर बताने का काम करें। इस वर्ग का वर्ग अधिकारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव अग्रवाल ने किया।
चतुर्थ सत्र में कार्यकर्ता विकास और दायित्व बोध के मुख्य वक्ता प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कार्यकर्ताओं को समय का उचित ध्यान रखना, पूर्व एवं पूर्ण तैयारी के साथ आना , बैठकों पर समय पर उपस्थित होना, सतत कार्य करते को कर्तव्य बोध कराना सतत कार्यकर्ताओं को काम करते रहना, विनम्रता ,सेवा भाव होना अत्यंत आवश्यक है। नेतृत्व पर विश्वास करना, अच्छा वक़्त होना , अहंकार को त्याग करना, निर्णय लेने की क्षमता, दूरदर्शिता बढ़ाना, दायित्व का बोध होना यह सारे गुण कार्यकर्ताओं में होनी चाहिए। इस सत्र के बड़गाधिकारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल ने किया।
पंचम सत्र में प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह ने व्यावहारिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अनुशासित रहकर, आंदोलन को किस प्रकार अनुशासित तरीके से आयोजित करना, कमेटी प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क करना, सामाजिक संगठन से संपर्क का पार्टी को आगे बढ़ाना। इस सत्र के वर्ग अधिकारी जिला के उपाध्यक्ष अजय निषाद ने किया।
छठे सत्र के मुख्य वक्ता केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 वर्षों के कार्यकाल में देश को शिखर तक पहुंचाने का काम किया। सेवा सुशासन के माध्यम से आगे बढ़ने का काम किया। वैश्विक चुनौतियों को देश सुरक्षित संरक्षित रखा सभी योजनाओं को गति के साथ काम किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की बैंकिंग सिस्टम को सुधार किया गया। हमारी सरकार में महिलाएं निरंतर प्रगति कर रही हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में विकास कर रहे हैं स्वावलंबी बन रही हैं और लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। हमारे डिफेंस में भी महिलाएं भागीदारी निभा रही है। सातवां और अंतिम सत्र व्यवहारिक सत्र को अनंत ओझा ने संबोधित किया।