दक्षिणी टुंडी में विशेष हेल्थ शिविर, तीन सौ से अधिक ग्रामीणों ने कराया इलाज
डीजे न्यूज, टुंडी (धनबाद) : टुंडी प्रखंड के दक्षिणी टुंडी स्थित कर्माटांड़ स्कूल में झामुमो नेता सह समाजसेवी बाबा मनीर मस्तान के प्रयास से संगीता हेल्थ केयर के तत्वावधान में इंदिरा IVF के सहयोग से विशेष हेल्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 300 से अधिक ग्रामीणों ने पहुंचकर अपना स्वास्थ्य जांच एवं इलाज कराया।
शिविर में डॉ. श्रेया कर्ण (MBBS, DGO), डॉ. अपर्णा कर्ण (OBS & GYNAE) एवं डॉ. राजकुमार (General Physician) ने मरीजों की जांच कर उन्हें बेहतर इलाज एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही और लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।
इस अवसर पर डॉ. श्रेया कर्ण एवं उनकी टीम द्वारा शिविर के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के प्रयास के लिए बाबा मनीर मस्तान को सम्मानित किया गया।
शिविर के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह देखा गया। लोगों ने इस तरह के स्वास्थ्य शिविर को ग्रामीण क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए आयोजन की सराहना की।
इस मौके पर मुख्य रूप से बबलू अंसारी, अविनाश महतो, हाफिज ताहिर, सिद्दीक अंसारी, अब्दुल मलिक, जमील अख्तर, इम्तियाज अंसारी आदि मौजूद थे।