दिवंगत रूपी सोरेन को झामुमो ने किया याद, अर्पित की श्रद्धासुमन

दिवंगत रूपी सोरेन को झामुमो ने किया याद, अर्पित की श्रद्धासुमन

मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी ताकत है: लक्खी सोरेन

डीजे न्यूज, धनबाद: दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन की धर्मपत्नी तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से शोकाकुल झामुमो की ओर से जिला कार्यालय में रविवार को श्रद्धांजलि सह शोकसभा का आयोजन किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन,  जिला सचिव मन्नू आलम सहित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं अगरबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन ने कहा, स्वर्गीय रूपी सोरेन का निधन अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है। इस कठिन समय में हमारी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं समस्त सोरेन परिवार के साथ हैं। मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी ताकत होता है। उनके जाने से उत्पन्न दुःख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।
जिला सचिव मन्नू आलम ने कहा, स्वर्गीय रूपी सोरेन का निधन पूरे झामुमो परिवार के लिए गहरे दुःख का विषय है। इस कठिन समय में झामुमो धनबाद जिला समिति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं समस्त सोरेन परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।
धनबाद के पूर्व मेयर सह वरिष्ठ झामुमो नेता  चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा, स्वर्गीय रूपी सोरेन  के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। किसी भी परिवार के लिए मां को खोना जीवन की सबसे बड़ी पीड़ाओं में से एक है।
मौके पर केन्द्रीय सदस्य जग्गू महतो, जिला उपाध्यक्ष कालीचरण महतो, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, जिला संगठन सचिव मनोज रवानी,राज आनंद सिंह, कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, उपाध्यक्ष राजू प्रमाणीक, वरिष्ठ नेता मैराज खान, यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू, ईश्वर मराण्डी,महिला मोर्चा से प्रेमा पाण्डे,मनजूड़ा मराण्डी,अताउर रहमान, रितिक सिंह, रमेश महतो, विनोद रजक,फरिद मल्लीक,दुलाल चन्द्र बाउरी, अकबर अंसारी,लखन लाल टुडू, इस्तियाक अंसारी, राधेश्याम बाल्मीकि,बिरजू सोरेन, शिबू हेंब्रम, शहजाद आलम, इकबाल खान, श्रीकांत किस्कू,राजीव हांसदा, रामप्रसाद मुर्मू सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top