दिवंगत धनंजय को शिक्षक संघ ने किया याद 

Advertisements

दिवंगत धनंजय को शिक्षक संघ ने किया याद 

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले राजेंद्र कन्या मध्य विद्यालय कतरास में शनिवार को शोकसभा का आयोजन कर विज्ञान शिक्षक स्व. धनंजय कुमार भदानी को श्रद्धांजलि दी ग ई। शिक्षक, छात्र-छात्राओं ने दिवंगत धनंजय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें‌ याद किया। वह मध्य विद्यालय रूदी  कपुरिया में विज्ञान शिक्षक थे। बीते दिनों उनका निधन हो गया। मौके पर पूर्व जिला महासचिव नन्द किशोर, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, अजप्ता के पूर्व संगठन मंत्री विनय रंजन तिवारी, संयुक्त सचिव दिनेश राम,अंचल सचिव रेखा कुमारी, पूर्व अंचल अध्यक्ष सरोज कुमार , राजकुमार ठाकुर, दीपक सिन्हा, अजय कुमार पांडेय, पंकज झा, मो. असलम, विरेन्द्र मिस्त्री, राजकुमार, रूपेश वर्मन, राजेश सिन्हा, सतीश भदानी, कृष्णचंद्र कुंभकार, संजीव प्रसाद, रंजीत कुमार सिन्हा, ,ईश्वर चन्द्र दुबे, रूपेश कुमार महतो, मनिंद्र नाथ मंडल, अभय कुमार, चंदा भारती, सोनाली, सोनी कुमारी, अनिल कुमार रवानी, गोवर्धन राय, मनोज कुमार झा, हरिशंकर प्रसाद, मो. अरशद, महेश्वर प्रसाद दास आदि थे। 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top