डिजिटल क्रॉप सर्वे के शत-प्रतिशत लक्ष्य को पारदर्शिता के साथ ससमय करें पूर्ण : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

Advertisements

डिजिटल क्रॉप सर्वे के शत-प्रतिशत लक्ष्य को पारदर्शिता के साथ ससमय करें पूर्ण : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

डीजे न्यूज, देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में डिजिटल क्रॉप सर्वे से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं सटीक तरीके से पूर्ण किया जाए।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने लक्षित सर्वेयरों द्वारा अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत सर्वेयर तैयार कर निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाला कार्य है, जिससे किसानों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित होता है।
उपायुक्त ने निर्देशित किया कि सुपरवाइजर के माध्यम से प्रतिदिन सर्वेयरों द्वारा किए जा रहे कार्यों की निगरानी की जाए, ताकि कार्य की गुणवत्ता एवं गति दोनों सुनिश्चित हो सके। साथ ही लंबित मामलों को नियमानुसार स्वीकृत अथवा अस्वीकृत करते हुए शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया, जिससे सर्वे कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह प्रखंड नोडल पदाधिकारी (डिजिटल क्रॉप सर्वे), सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, सीएससी मैनेजर, जनसेवक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक सह सुपरवाइजर (डिजिटल क्रॉप सर्वे) उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top