धर्म सम्मेलन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, माराङ बुरु धाम में मंत्री फागू बेसरा ने किया पूजन

धर्म सम्मेलन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, माराङ बुरु धाम में मंत्री फागू बेसरा ने किया पूजन

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : राज्य दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा ने सोमवार सुबह मधुबन स्थित माराङ बुरु दिशोम मांझी थान पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आगामी 4 एवं 5 नवंबर 2026 को माराङ बुरु बचाव संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले धर्म सम्मेलन की सफलता के लिए बोंगा बुरु (पूजा) अर्पित की।

इस अवसर पर मंत्री फागू बेसरा ने कहा कि धर्म सम्मेलन को भव्य और सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के माध्यम से आदिवासी संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था को मजबूती देने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन को लेकर विभिन्न स्तरों पर लगातार बैठकें और तैयारियां चल रही हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार को मधुबन गेस्ट हाउस में धर्म सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई थी, जिसमें आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जनसहभागिता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

पूजा-अर्चना के दौरान ओडिशा से आए सोमय टुडू, जमशेदपुर के दुर्गाचरण मुर्मू, बिंदे सोरेन, एतो बास्के, महेश मरांडी, सुधीर बास्के तथा पीरटांड़ के दिलीप मुर्मू, राजेश किस्कू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top