धनबाद में व्यापारी श्याम भीमसरिया को गोली मारकर लूट 

Advertisements

धनबाद में व्यापारी श्याम भीमसरिया को गोली मारकर लूट

मंडी परिसर में दिनदहाड़े वारदात से दहशत, पुलिस ने शुरू की जांच

डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद शहर के मंडी परिसर में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई, जब अज्ञात अपराधियों ने स्थानीय व्यापारी श्याम भीमसरिया पर हमला कर गोली चला दी। इस हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बदमाश उनका बैग लूटकर फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के वक्त व्यापारी अपने रोजमर्रा के कारोबार में व्यस्त थे। तभी अचानक कुछ अज्ञात हमलावरों ने पहले उन पर मारपीट की और फिर गोली दाग दी। गोली लगने के बाद श्याम भीमसरिया जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद अन्य व्यापारियों, जिनमें विनोद जी सहित कई लोग शामिल थे, ने घायल व्यापारी को तत्काल जालान अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

वारदात की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद मंडी परिसर में दहशत और आक्रोश का माहौल है। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है और पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top