
धनबाद के ग्लोबल ग्रोथ फाउंडेशन ऑफ इंडिया को मिला 12 अर्थ केयर पुरस्कार
डीजे न्यूज, धनबाद: पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए धनबाद के ग्लोबल ग्रोथ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (जीजीएफ आइ) को 12 अर्थ केयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिंदल ग्रुप फाउंडेशन तथा टाइम्स ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मुंब ई के टाटा थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में जीजीएफ आइ के चेयरमैन सुमित कुमार ठाकुर, अर्पिता चट्टराज, जय मजूमदार तथा संजीत दत्ता ने पुरस्कार प्राप्त किया। फाउंडेशन के चेयरपर्सन संगीता जिंदल ने संस्था को पुरस्कार प्रदान किया। यह सम्मान पाने वाली जीजीएफ आइ झारखंड की पहली संस्था बन गई है।
समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने जीजीएफ आइ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल है। स्थानीय समुदाय और प्रशासन ने भी इस उपलब्धि पर संस्था को बधाई दी है।
कार्यकर्ताओं को श्रेय
संस्था के चेयरमैन सुमित ने इस उपलब्धि का श्रेय संस्था के समर्पित कार्यकर्ता और सहयोगियों को दिया है।उन्होंने विशेष रूप से निरंतर सहयोग के लिए मैथन पावर लिमिटेड (एमपीएल) के प्रति आभार व्यक्त किया है।
पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिका
जीजीएफ आइ ने झारखंड में हरित पहल, जल संरक्षण, महिला शिक्षा और स्वरोजगार प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से उल्लेखनीय कार्य किया है। इस पुरस्कार से संस्था के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है।