



देवरी में बाबा जागनाथ धाम में डीप बोरिंग, शिव भक्तों को मिलेगा निरंतर जलाभिषेक का लाभ

डीजे न्यूज, देवरी (गिरिडीह) : देवरी प्रखंड स्थित बाबा जागनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ पर नियमित जलाभिषेक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देवरी के मन्नत हॉस्पिटल के संचालक सह प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राज ने बुधवार को मंदिर परिसर में डीप बोरिंग करवाया।
इस संबंध में देव पहाड़ी के मठाधीश गौरवानंद जी महाराज ने बताया कि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर यहां भगवान जागनाथ का सहस्त्र घड़ा कलश जलाभिषेक एवं शिव विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी से प्रेरित होकर शिव भक्त डॉ. राज ने भगवान भोलेनाथ को सदैव जल अर्पित होता रहे, इस भावना से शास्त्रीय विधि-विधान व पूजा-अर्चना के साथ डीप बोरिंग करवाया। उन्होंने कहा कि यह कार्य श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत उपयोगी होगा तथा मंदिर में वर्ष भर जलाभिषेक सुचारु रूप से हो सकेगा। मठाधीश ने भगवान भोलेनाथ से डॉ. राज के मंगलमय जीवन की कामना भी की।
मौके पर बड़ी संख्या में शिव भक्त उपस्थित थे।




