देशी गाय व भैंस पालन के लिए खर्च निर्धारित करने का निर्देश 

Advertisements

देशी गाय व भैंस पालन के लिए खर्च निर्धारित करने का निर्देश 

डीजे न्यूज, धनबाद:  स्केल ऑफ फाइनेंस के प्रस्ताव के अनुमोदन के लिए जिला स्तरीय तकनीकी समिति (डीएलटीसी) की बैठक शनिवार को समहरणालय के सभागार में हुई। अध्यक्षता एडीएम लाॅ एंड आर्डर पीयूष सिन्हा ने की। 

बैठक के उद्देश्य

एडीएम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025 – 26 में मजदूरी, बीज, फर्टिलाइजर, उपकरण, उपस्कर, चारा आदि के मूल्य में वृद्धि के कारण कृषि उत्पादों के उत्पादन लागत में परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए विभागों द्वारा संभावित लागत का प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया है। इसके आलोक में स्केल ऑफ फाइनेंस पर चर्चा की ग ई। 

कृषि व पशुपालन की समीक्षा

बैठक में एडीएम ने कृषि विभाग के धान, मक्का, अरहर, गेहूं, चना, सरसों, आलू, पशुपालन विभाग के ब्लैक बंगाल नस्ल की बकरी पालन, सूकर पालन, कुक्कुट पालन 500 ब्रॉयलर, कुक्कुट पालन (400 बर्ड) लेयर, गव्य विकास विभाग के 2, 5 व 10 मवेशियों के लिए कार्यशील पूंजी ऋण, मत्स्य विभाग के बत्तख सह मत्स्य पालन, मछली पालन, मत्स्य सह मुर्गी पालन, मछली सह मुर्गी पालन, मछली सह सूअर पालन, आरएफएफ में मछली पालन तथा उद्यान विभाग के मधुमक्खी पालन के वित्तीय वर्ष 2025 – 26 के प्रस्ताव की समीक्षा की।

खर्च का निर्धारण

समीक्षा के बाद एडीएम ने गव्य विकास पदाधिकारी को देशी गाय व भैंस के पालन के लिए खर्च को विशेष रूप से निर्धारित करने का निर्देश दिया। 

ये थे मौजूद

बैठक में एडीएम के अलावा जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ देवकांत प्रसाद, मत्स्य पदाधिकारी उषा किरण, उद्यान पदाधिकारी जनार्दन शर्मा, सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश, डीडीएम नाबार्ड रवि सोहानी, प्रगतिशील किसान अब्दुल कयूम अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top