डीआरएम ने चोपन में किया रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण
डीजे न्यूज, धनबाद: डीआरएम अखिलेश मिश्र ने बुधवार को चोपन क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने चोपन स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया तथा पैनल रूम का निरीक्षण कर परिचालन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके उपरांत उन्होंने रेलवे कॉलोनी, रेल कर्मचारी इंटरमीडिएट कॉलेज चोपन तथा कम्युनिटी हॉल सह स्पोर्ट्स केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही कर्मचारियों के लिए निर्माणाधीन बैडमिंटन कोर्ट एवं अधिकारी रेलवे कॉलोनी का भी अवलोकन किया। डीआरएम ने रेल नियंत्रण कार्यालय/चोपन का भी निरीक्षण किया तथा ओबरा डैम स्थित सघन परीक्षण कार्यालय/(C&W) तथा कैरेज एवं वैगन डिपो/ओबरा का दौरा कर वहां की कार्यप्रणाली का आकलन किया। इस अवसर पर धनबाद मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।